हाल ही में महीनों में दिल्ली मेट्रो ने खूब नाम कमाया है। दिन पर दिन बढ़ रहे अश्लील हरकतों के वजह से एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का नाम सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस बार वायरल वीडियो के जवाब में खुद DMRC ने भी ट्विटर पर अपनी बात रखी है। बिकनी गर्ल से शुरू हुई ये कहानी अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूज़र को बोलने का खूब मौका दिया है।

कुछ दिनों पहले ही हमने एक वीडियो आपको दिखाया था, जिसमे एक लड़की मेट्रो के अंदर हेयर स्ट्रेटनर से अपने बालों को सीधा करती नजर आई थी। इस वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन का है जो हुडा सिटी सेंटर के आस-पास का बताया जा रहा है। कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे है।
Kindly take action ASAP. pic.twitter.com/E0NPg11UUY
— Bhagat S Chingsubam (@Kokchao) June 18, 2023
इस वीडियो को मेट्रो के कोच जुड़ने वाले स्थान से बनाया है। इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @Kokchao नाम के शेयर किया गया है साथ ही इस वीडियो को देखने वालो की संख्या 90 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो को यूजर ने दिल्ली मेट्रो को भी टैग किया था, तो इसपर दिल्ली मेट्रो ने जवाव दिया है और लिखा “नमस्ते। किसी भी असुविधा के लिए खेद है। हुडा सिटी सेंटर में जांच की तो ऐसा कोई यात्री नहीं मिला।”

अब वीडियो वायरल हुआ तो कई यूजर ने वीडियो के निचे कमेंट किया। एक यूजर लिखता है क्या कार्रवाई? दिनदहाड़े हो रही हैं हत्याएं! यह प्यार की आपसी अभिव्यक्ति के अलावा और कुछ नहीं है बड़े हो”। एक और यूजर लिखता है “अपने काम से काम राखो भगवान के लिए”।


एक यूजर ने तो वीडियो बनाने वाले के ऊपर ही सवाल खड़ा पर दिया और पूछा “कितने पढ़े लिखे हो भाई?12वीं पास होगी?”। वही एक और यूजर ने लिखा “किसलिए? हम सब यहाँ बहुत भ्रमित हैं। क्या हो रहा है? किसके खिलाफ कार्रवाई”।


Download Android App
Download iOS App



