Snake Woman Ear Viral : इंटरनेट पर आए दिन दुनियाभर के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं इन दिनों एक और हैरान करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला के कान (Snake Woman Ear Viral) में सांप घुसा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि हम इस वीडियो वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
डरावना वीडियो हुआ वायरल
कई बार ऐसा होता है जब में रात में सो जाते हैं तो कुछ कीड़े हमारे नाक या कान में घुस जाते हैं। ऐसे कई मामले भी हमारे सामने आएं हैं। अब इस हैरान कर देने वाले वीडियो को ही देख लीजिए जिसमें सो रही (Snake Woman Ear Viral) एक महिला के कान में सांप घुस गया। महिला की हालत तो खराब हो ही गई लेकिन साथ में डॉक्टर्स के भी पसीने छूट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के कान से सांप को निकालने की कोशिश की जा रही है।
डॉक्टर के छूटे पसीने
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लेटी हुई है और डॉक्टर कान में मौजूद एक कीड़े को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला के कान में सांप घुस गया है। हालांकि वीडियो कहां का है, इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया (Snake Woman Ear Viral) यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। डॉक्टर सांप को निकालने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सांप निकल ही नहीं रहा है। डॉक्टर कान में कोई दवाई भी डालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सांप अपना मुंह खोलता दिखाई दे रहा है लेकिन खींचने के बाद भी वह बाहर नहीं आ रहा है। वीडियो पर कई तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं लेकिन ये वीडियो बेहद डरावना है।
A small snake crawled into the ear at night 😳 pic.twitter.com/34c8pOd7zP
— Insane Reality Leaks (@InsaneRealitys) April 6, 2024
Courtsey : वायरल वीडियो एक्स पर @InsaneRealitys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
कैसा रहा लोगों का रिएक्शन
वायरल वीडियो पर लोगों के तमाम तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर सांप कान में घुसेगा तो उसकी पूंछ बाहर की तरफ होगी ना, इसमें तो सांप का मुंह बाहर है। एक अन्य ने लिखा कि क्या कान में घुसकर सांप घूमकर बाहर आ सकता है? एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो में कुछ (Snake Woman Ear Viral) तो गड़बड़ है, सांप को निकालते हुए क्यों नहीं दिखाया गया है? एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो तो फेक लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो तो काफी डरावना है, मुझे तो नींद ही नहीं आ रही है। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार ये है क्या? इस वीडियो ने हमारी नींद उड़ा दी है। मुझे तो सोचकर भी डर लग रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर Punbjabkesari.com कोई भी दावा और पुष्टि नहीं करता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।