चोरी की घटनाएं पहले से ही चली आ रही है, पहले समय में सीसीटीवी कैमरा नहीं होते हैं लेकिन अब हमारे पास ये सुविधा है। ऐसे में चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है और पता लग जाता है कि चोरी ने आखिर चोरी की कैसे थी। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर, चोरी करने का ऐसा तरीका निकालता है कि लोग भी सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर ये क्या है।
कचरे की दिखी चलती थैली
दरअसल, वीडियो में कचरे की एक बड़ी सी थैली हिलती नजर आ रही है, लेकिन जब आप गौर से देखेंगे, तो पता लगेगा कि एक चोर जिसने चेहरा छिपाने के लिए एक बड़ी सी काली रंग की थैली को पहनी है। वह धीरे-धीरे चलकर दरवाजे तक आता है, इसके बाद वहां रखा एक पार्सल बॉक्स उठाकर उसे थैली के अंदर छिपा लेता है और फिर बड़े ही आराम से गार्डन से होता हुआ बाहर निकल जाता है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @ppv_tahoe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
हालांकि इस दौरान उसके जूते साफ देखें जा सकते हैं। चोर की ये हरकत दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है, अब यही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यूजर्स ने कहा-भूत की चादर
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ppv_tahoe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं वीडियो को कई लोग देख चुके हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘भूत वाली चादर इस थैली से ज्यादा ठीक रहती’। वहीं अन्य ने लिखा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं हंसना होना चाहिए या गुस्सा करना चाहिए’। जबकि एक ने लिखा, ‘ये तो बिल्कुल नई चोरी की तकनीक है। हां, लेकिन उसे फिर भी जेल होनी चाहिए’।
चोरी से पहले कसरत
गौरतलब है कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया से भी ऐसी ही एक चोरी की गजब खबर सामने आई थी जहां एक बैकरी में चोरी करने से पहले चोर ने खूब कसरत की थी। ये सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी जिसे देख बैकरी के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया था।


Download Android App
Download iOS App





