Viral Video: “ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए” खाना बनाने का तरीका देख आप भी कहेंगे, वाह!

Summary :

जुगाड़ से बचाया समय और मेहनत, वीडियो वायरल

भारत में जुगाड़ की कमी नहीं है, ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक ही कढ़ाई में सब्जी और रोटी बना रहा है। उसने कढ़ाई के बीच में आटा चिपका कर पार्टिशन बनाया। इस अनोखे तरीके ने मेहनत और समय दोनों बचाए। लोग इस वीडियो को देखकर हंसी और तारीफों में जुटे हैं।

भारत एक ऐसा देश है जहां पर जुगाड़ लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। हर गली हर मोहल्ले में आपको एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएंगे। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी बहुत सारी जुगाड़ वाली वीडियो देखी ही होगी। कभी-कभी तो यह जुगाड़ लोगों के काफी काम भी आ जाता है लेकिन कुछ-कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देख लोगों के लिए अपनी हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन वीडियोज को देखकर यही लगता है कि आखिर जुगाड़ लगाने वाले शख्स के पास इस तरह का आइडिया आया कैसे होगा। हाल में एक बार फिर से ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जहां शख्स की करतूत पर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। जी हां, हाल की वायरल वीडियो में एक शख्स एक ही कढ़ाई में सब्जी और रोटी बनाता दिखाई दे रहा है।

वाह, क्या जुगाड़ है

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रोटी और सब्जी बना रहा है। आमतौर पर हम लोग सब्जी को कढ़ाई में बनाते हैं और रोटियों को बनाने के लिए तवे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस शख्स ने दोनों चीजें एक ही बर्तन में बना ली। कैसे? आइए जानते हैं। वीडियो पर गौर करें तो दिखेगा की शख्स कढ़ाई के बीचो बीच में आटा चिपकाकर कढ़ाई का पार्टिशन कर देता है। अब इसमें एक तरफ सब्जी बनाता है और दूसरी तरफ रोटी सेंकता है। ऐसे में ज्यादा बर्तन भी झुठे नहीं हुए, उसकी मेहनत भी कम लगी और समय की भी बचत हुई। फिलहाल यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Viral News: साइंस स्टूडेंट को हुआ प्यार, लव लेटर में ‘डायग्राम’ बनाकर किया इजहार

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Source: @HasnaZaruriHai (x)

वायरल वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया है, “ये टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए”। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 42 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग इस वीडियो को देखकर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “कितने तेजस्वी लोग हैं”। दूसरे ने लिखा, “क्या टेक्निक है”। वहीं एक अन्य ने लिखा, “कमाल है, समय और मेहनत दोनों की बचत”।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।