सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हनुमान जी के भंडारे में एक बंदर शांतिपूर्ण तरीके से भंडारे का आनंद लेता नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर आश्चर्यचकित हैं और अपनी भक्ति प्रकट कर रहे हैं। वीडियो ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए हैं।
बंदर को बजरंग बली का रुप माना जाता है। अगर रामायण या सुंदरकांड में बंदर का आना शुभ माना जाता है। कई बार तो ऐसी कुछ घटना घट जाती है कि जिसे देख अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। हाल की वायरल हो रही वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो देख आपकी भी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। वायरल वीडियो में हनुमान जी के नाम का भंडारा चल रहा है जहां पर एक बंदर जा पहुंचा है। इतना ही नहीं, वहां पर बैठकर भंडारे का आनंद भी उठा रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग भंडारे में बैठकर खाना खा रहे हैं। इसी बीच वहां एक बंदर आ जाता है और वहां बैठे एक शख्स के साथ उसकी थाली में खाना शुरु कर देता है। आमतौर पर बंदर आकर उपद्रव मचाते हैं, लेकिन यह बंदर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से बैठकर भंडारे का लुफ्त उठाता नजर आ रहा है। शख्स भी बड़े दुलार से उसे सहलाता है और खाना खाने देता है। वीडियो जो कोई भी देख रहा उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है।
समुद्र में आया भयानक तूफान, पलक झपकते पानी में समा गए सारे जहाज, दिल दहला देगी वीडियो
यहां देखें वायरल वीडियो
वायरल वीडियो ने चंद घंटों में ही काफी व्यूज बटोर लिए हैं। वीडियो देख लोगों में भक्ति भाव उमड़ते साफ दिखाई दे रहा है। कई सारे यूजर्स इस पर आश्चर्यचकित होकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं बहुत सारे यूजर्स कमेंट बॉक्स में ‘जय श्री राम’ लिखकर अपनी भक्ति जाहिर कर रहे हैं। वीडियो वाकई चमत्कार से कम नहीं लग रहा है।


Download Android App
Download iOS App



