Viral Video: इसे कहते है गुटकेबाज दुल्हन, पति फोन पर करता रहा बात इधर पत्नी ने मरी बाजी

Summary :

वीडियो में दुल्हन को दूल्हे के सामने अपना गुटखा निकालकर मुंह में डालते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन गुटखा के साथ “जर्दा” मिलाते हुए भी नजर आ रही है।

शादी किसी के भी जीवन का एक ऐसा समय होता है जो जिंदगी भर साथ बिताने वाले साथी चुनाव करता है। शादी में पति-पत्नी जीवन भर साथ रहने कसमें खाते हैं। शादी के बहुत सारे वीडियो आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखे होंगे लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप अपना पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे। आपने इससे पहले लड़को को भर-भर कर गुटका खाते हुए देखा होगा लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप की सोच भी बदल सकती है। 
ऐसे ही एक वीडियो से सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। सड़क किनारे एक नवविवाहित जोड़ा खड़ा नजर आ रहा है। अब तक सभी कुछ आम लग रहा था लेकिन तभी दुल्हन कुछ ऐसा करती है जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देता है। आप कुछ सेकेंड के ही वीडियो में आगे नई दुल्हन को मौका मिलते ही मुंह में गुटखा खाते हुए नजर आ जाएगी। अब ये वीडियो सभी को हँसाने की सबसे अच्छी वजह दे रहा है दुल्हन गुटका खा रही होती है जबकि दूल्हा फोन पर बात करता है।
वायरल वीडियो यहाँ देखें: 

खूब शेयर किए जा रहे इस वीडियो को राजस्थान के बारां को बताया जा रहा है। जहां एक बड़े पैमाने पर शादी समारोह के बाद एक नवविवाहित जोड़ा घर जा रहा था। इसी बीच दूल्हा फोन उठाता है और कुछ बात करते हुए बोलना शुरू करता है। लेकिन उसके बाद दुल्हन के काम ने सभी को ऑनलाइन अलग-अलग विषयों पर चर्चा करने की वजह दे दी। 
वीडियो में दुल्हन को दूल्हे के सामने अपना गुटखा निकालकर मुंह में डालते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन गुटखा के साथ “जर्दा” मिलाते हुए भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस तरीके के वीडियो पहले भी वायरल हुए लेकिन इस वीडियो ने एक अलग ही धूम मचा रखी है। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपका क्या सोचना है हमें अपनी राय जरूर बताए। 

Desk Team