Viral Video: आजकल रील्स सोशल मीडिया पर एक नशे की तरह छा गई हैं। हर तीसरा या चौथा व्यक्ति इन प्लेटफार्म्स पर रील बनाता नजर आता है। फेमस होने की ललक ने लोगों को रील्स बनाने की आदत बना ली है। हालांकि (Viral Video) रील बनाना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन कुछ लोग इसकी चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नहीं करते, जो पूरी तरह गलत है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, (Viral Video) जिसमें लोग रील्स के लिए अपनी जान को खतरे में डालते दिख रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो निश्चित रूप से आपको चौंका देगा।
रील बना जान का दुश्मन
इस वायरल वीडियो में एक लड़की पहाड़ से थोड़ी नीचे एक छोटे से पत्थर पर खड़ी है। वह वहां अपना दुपट्टा लहरा रही है साथ ही अपनी दोस्त से वीडियो के बारे में भी पूछती है। फिर वीडियो रिकॉर्ड कर रही उसकी दोस्त उसे वीडियो शुरू करने के लिए कहती है। इसके बाद, (Viral Video) लड़की वहाँ डांस करने लगती है और फिर अचानक दौड़ते हुए दूसरी ओर जाने लगती है। इसी दौरान, उसका पैर फिसल जाता है और वह नीचे की ओर लुढ़कने लगती है। वीडियो में यह नहीं दिख रहा है कि लड़की कितनी दूर गिर गई या उसके साथ आगे क्या हुआ।
यहां देखें वायरल वीडियो
रील का नशा खतरनाक होता जा रहा है 😱
रील के चक्कर में गहरी खाई में जा गिरी 😳😳 pic.twitter.com/tu9gTg0o9i— विश्व गुरु (@vishvguru0) September 16, 2024
Courtesy: @vishvguru0 (x)
इस वीडियो को @vishvguru0 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, (Viral Video) “रील का नशा खतरनाक होता जा रहा है। रील के चक्कर में गहरी खाई में गिर गई।” इस वीडियो की तारीख और स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, (Viral Video) लेकिन यह सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App




