सभी मिठाइयों के बीच प्रत्येक भारतीय की पहली पसंद गुलाब जामुन होती है। शादी-ब्याह हो या फिर घर में कोई छोटा सा फंक्शन, मुंह मीठा करने के लिए लोग गुलाब जामुन ही लाते हैं। लेकिन अब खाने के साथ इतने एक्सपेरिमेंट्स किये जा रहे हैं कि लोगों ने गुलाब जामुन को भी नहीं छोड़ा। अब इसी से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़े रेस्टोरेंट में वेटर बेहद मजेदार तरीके से गुलाब जामुन सर्व करता दिख रहा है।
यहां देखें फर्जी गुलाब जामुन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो @archnarai नामक अकाउंट ने शेयर की है। जिसमें एक वेटर स्पेशल गुलाब जामुन सर्व करते हुए वो इसमें ऐसी-ऐसी चीजें डालता है, जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेटर एक बड़े से जगनुमा बर्तन के ऊपर एक प्लेट में गुलाब जामुन और उसके साथ गुलाब का फूल लेकर आता है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @archnarai नामक अकाउंट ने शेयर किया है।
इस डिश को वो बड़े ही यूनिक तरीके से सर्व करता है। छोटी-छोटी मिठाइयों के ऊपर वह सबसे पहले फ्रोजन रबड़ी डालता है। उसके ऊपर ब्लू बेरीज एड करता है। इसके बाद गुलाब को भी फ्रिज करके गुलाब जामुन के ऊपर डालता है और फिर सर्व करता है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘पेश है फर्जी स्पेशल गुलाब जामुन’।
लोगों को लगा झटका!
वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, वीडियो देख लोग इसे खतरनाक एक्सपेरिमेंट भी बता रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘नमक-मिर्च भी डाल दो अब तो’। वहीं अन्य ने लिखा, ‘भाई एक प्लेट गुलाब जामुन सही से लगाकर देना’। जबकि अन्य ने लिखा, ‘यह एक तरीका है अमीरों से पैसे लेने का’।


Download Android App
Download iOS App




