2024 की बसंत पंचमी कब है ? किस चीज का लगाएं भोग और कैसे करें मां सरस्वती पूजा अर्चना-Basant Panchami 2024

2024 की बसंत पंचमी कब है ? किसका लगाएं भोग और कैसे करें मां सरस्वती पूजा अर्चना

Basant Panchami 2024

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन देवी सरस्वती मां की पूजा अर्चना की जाती है और उनको उनका प्रिय भोग लगाया जाता है। आइये जानें किस चीज का भोग लगाते हैं।

Basant Panchami 2024

इस दिन है बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त

साल 2024 में बसंत पचंमी की तिथि 13 फरवरी 2024, मंगलवार के दिन दोपहर 2.41 मिनट पर (Basant Panchami 2024) लग जाएगी। बसंत पंचमी तिथि 14 फरवरी, बुधवार को 12.09 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

Basant Panchami 2024

वसंत पंचमी की पूजा विधि

वसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर पीले या सफेद रंग का वस्त्र पहनें। उसके बाद सरस्वती पूजा का संकल्प लें। पूजा स्थान पर मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। मां सरस्वती को गंगाजल से स्नान कराएं। फिर उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं। इसके बाद (Basant Panchami 2024) पीले फूल, अक्षत, सफेद चंदन या पीले रंग की रोली, पीला गुलाल, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करें। इस दिन सरस्वती माता को गेंदे के फूल की माला पहनाएं। साथ ही पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं मंत्र से मां सरस्वती की पूजा करें। आप चाहें तो पूजा के समय सरस्वती कवच का पाठ भी कर सकते हैं। आखिर में हवन कुंड (Basant Panchami 2024) बनाकर हवन सामग्री तैयार कर लें और ‘ओम श्री सरस्वत्यै नमः: स्वहा” मंत्र की एक माला का जाप करते हुए हवन करें। फिर अंत में खड़े होकर मां सरस्वती की आरती करें।

Basant Panchami 2024

मां सरस्वती को इस चीज का लगाएं भोग

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सरस्वती मां को पीले लड्डू का भोग लगाएं। बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के दिन पीले रंग के मीठे चावल का भोग लगाना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन पीले केसर वाले चावल बनाएँ जाते हैं और सरस्वती मां की पूजा (Basant Panchami 2024) में रखें जाते हैं। ऐसा माना जाता है इस दिन पीले रंग की मिठाई का भोग लगाने से सभी दुख दूर होते हैं, और सरस्वती मां का आशीर्वाद मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।