बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विवाद थम नहीं रहा और मामला तूल पकड़ता जा रहा है ।जहाँ धीरेंद्र शास्त्री पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं तो वहीं लाखों लोगों का समर्थन भी धीरेंद्र शास्त्री को मिल रहा है। दरअसल अब धीरेंद्र शास्त्री के ‘सनातनी’ दरबार से बॉर्डर पार मची खलबली मच गई है।
महंत धीरेंद्र शास्त्री के पर्चे वाले चमत्कार से पूरा देश हैरान
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के पर्चे वाले चमत्कार ने पूरे देश को हैरान करके रखा हुआ है। बाबा लोगों की समस्याओं को उनके बोलने से पहले ही एक पेपर पर लिख देते हैं और उन्हें उनकी समस्या का हल भी बताते हैं। यही कारण है कि लोग उनपर अंधा विश्वास करते हैं लेकिन इन सबके बीच ऐसे कई लोग हैं जो उन्हें फरेबी और पाखंडी बताते हैं।
सरहद पार बाबा धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों पर कट्टर गैंग सुपर एक्टिव
बाबा के कथित चमत्कारों को लेकर भले ही अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पाकिस्तान में कुल लोग ऐसे भी हैं जो बाबा के चमत्कार देखकर हैरान हैं। सरहद पार बाबा धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों पर कट्टर गैंग सुपर एक्टिव है तो कई लोग ऐसे भी हैं जो बाबा को सिद्ध मानते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर बाबा की दिव्य शक्ति पाकिस्तान को क्यों परेशान कर रही है।
बाबा की दिव्य शक्ति पाकिस्तान को कर रही परेशांन
दरअसल, बाबा के दरबार में पाकिस्तान से भी लोग आते हैं। पाक के सिंद्ध से जब एक महिला बाबा की शरण में आई तो बाबा ने उससे जुड़े कई राज खोले जिससे पाकिस्तान को बुरी तरह मिर्ची लगी। पाक में भी बाबा के परिवचन सुने जाते हैं। उनके चर्चे यहां इसलिए है क्योंकि कट्टर जमात के नियमों की धज्जियां उड़ाकर बाबा के कई भक्त मोलानाओं की तकरारे सुनने के बजाय बाबा शास्त्री के प्रवचन सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।
भूत-प्रेत भी उतारने का दावा करते हैं महंत धीरेंद्र शास्त्री
दरअसल, बागेश्वर धाम वाले बाबा अपने समागम में आने वाले भक्तों की मन की बात जानने का दावा करने के साथ ही उनका समाधान भी बताने का दावा करते हैं। वे लोगों के ऊपर सवार भूत-प्रेत भी उतारने का दावा करते हैं। उनके इन्ही दावों को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। कई लोगों ने उनपर सवाल खड़े किए हैं। इसे महज एक ट्रिक भी बताया गया है। बहरहाल देखना ये होगा कि यह मामला कबतक थमता है।


Download Android App
Download iOS App



