कौन हैं वो जिसकी दीवानी हैं MS धोनी की पत्नी साक्षी? अब हो रहा हैं अगली फिल्म का इंतज़ार! - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

कौन हैं वो जिसकी दीवानी हैं MS धोनी की पत्नी साक्षी? अब हो रहा हैं अगली फिल्म का इंतज़ार!

हाल ही में मशहूर क्रिकेटर MS धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक फिल्म इवेंट में अपने फेवरेट एक्टर का खुलासा किया वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन हैं साक्षी उनकी इतनी बड़ी फैन हैं कि उन्होंने अल्लू की साडी हिंदी डब मूवीज़ देखी हैं।

क्रिकेट की दुनिया के बादशाह धोनी जितने फेमस अपने काम हैं उतने ही फेमस अपनी लव स्टोरी के लिए भी हैं। जहा एक ओर ग्राउंड में उनका बल्ला बजता हैं तो वही उनकी रियल लाइफ भी उतनी रोमांटिक और दिलचस्प हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी काफी चर्चो में रहती हैं दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत इस अनोखे तरीके से हुई थी के दोनों ही एक दूसरे को कही से कही तक नहीं जानते थे। 
1690263796 ds 5dbad33a1e5d0
वैसे आपको बता दे कि साक्षी धोनी को फिल्मो का बेहद ही ज़्यादा शौक हैं। पहले जब उन्होंने अपने खुद के बिज़नेस का चयन किया था तो उनकी सबसे पहली पसंद फिल्मी दुनिया ही थी। जिसके बाद अब उन्होंने अपने पति एमएस धोनी के साथ मिलकर अपना एक नया प्रोडक्शन हाउस भी खोला हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं। 
1690263819 dhoniph
साथ ही आपको बता दे कि साक्षी धोनी का जन्म 19 नवम्बर 1988 को हुआ था जिसके बाद उन्होंने क्रिकेटर एमएस धोनी से साल 2010 में शादी रचाई थी। अब मिसेज धोनी ने भी अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों की दुनिया में कदम रखा है। उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ एक रोमांटिक ड्रामा पर निर्धारित है और यह जल्द ही अगले महीने 4 अगस्त को रिलीज होगी। 
1690263860 ff2mgqyakae 7ng
फिल्म ‘एलजीएम’ से जुड़े एक इवेंट में हाल ही में साक्षी धोनी ने मूवी से जुडी कुछ डिटेल्स भी लोगो के साथ शेयर की। इसी के साथ बातो ही बातो में साक्षी ने अपने फेवरेट एक्टर का भी खुलासा किया। जिसमें उन्होंने साउथ के दिग्गज एक्टर ‘अल्लू अर्जुन’ का नाम लिया। साक्षी को 41 साल के अल्लू अर्जुन बेहद ही पसंद हैं। साथ ही वह उनकी एक्टिंग की भी काफी दीवानी हैं। 
1690263923 158397805 3494624390648052 1679528933044246802 n
अपने फेवरेट एक्टर के बारे में बात करते हुए साक्षी ने बताया कि, उन्होंने अल्लू की अब तक की सारी हिंदी डब मूवीज यूट्यूब पर देख ली हैं। साथ ही वे उनकी एक बड़ी फैन हैं एक्टर की फिल्म  ‘पुष्पा’ मूवी ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया था। ‘पुष्पा’ में अल्लू ने एक शानदार अभिनय के साथ सभी का दिल जीत लिया था। 
करोड़ों फैंस की तरह साक्षी को भी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने का इंतजार बना हुआ हैं। बता दें कि हाल ही साउथ की मोस्ट अवेडेट मूवी लिस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को टॉप पर जगह मिली थी। वहीं, बीते दिनों एक इवेंट में अल्लू पुष्पा से जुड़ा एक डायलॉग भी बोल चुके हैं जिसे लोगो ने काफी पसंद किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।