हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में स्वीकार किया गया है। प्रत्येक इंसान के जीवन में धन का अहम महत्व है। कोई बहुत अधिक धन प्राप्त करके भी खुश नहीं है तो कुछ लोग मेहनत से कमाए गए धन में सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा के बिना जीवन में आर्थिक उन्नति संभव नहीं। दैनिक जीवन में कुछ ना कुछ भूल हो जाती है जिसकी वजह से लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ काम ऐसे हैं, जिसको नहीं करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

शास्त्रों के अनुसार, वैसे तो मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखती हैं, लेकिन कुछ कार्य विशेष करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। हम आपको ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और जो लोग ये काम करते हैं मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के घर नहीं ठहरतीं और वे लोग हमेशा गरीब बने रहते हैं।
गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने क्रोध से होने वाले नुकसान के बारे में बताया है।वे कहते हैं कि गुस्सा करने वाला इंसान सम्मान से वंचित रह जाता है। हर कोई ऐसे लोगों से दूरी बनाने लगते हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी भी ऐसे स्वभाव वाले लोगों पर प्रसन्न नहीं रहती हैं।इसलिए गुस्सा को तुरंत त्याग देना ही अच्छा है।
जो व्यक्ति बिना स्नान किए तुलसी के पत्ते तोड़ता है। देवता उसकी पूजा स्वीकार नहीं करते और मां लक्ष्मी भी उससे रूठ जाती हैं।
मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के ऊपर कभी प्रसन्न नहीं होतीं जो लोभी स्वभाव के होते हैं। ऐसे में प्रत्येक इंसान को इस बार विशेष ध्यान रखना चाहिेए। इसके साथ मां लक्ष्मी ऐसे लोगों पर कभी प्रसन्न नहीं होती हैं, जो अनुशासन का पालन नहीं करते।मान्यता है कि जो लोग अनुशासन पूर्वक समय से अपना काम करते हैं।
आलसी मनुष्य से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वह लक्ष्मी की कैसी भी पूजा करे तो भी वह हमेशा धन के अभाव में ही रहता है।


Download Android App
Download iOS App



