सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते है जो सभी का दिन बना देते है। आज भी एक ऐसा ही वीडियो हमारे पास है, लेकिन प्यारे से वीडियो में एक बड़ा मेसेज छुपा हुआ है। हां इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस छोटी बच्ची की तारीफ कर रहा है। हो सकता है कि आप भी इस वीडियो को देखे, तो आपको भी प्यार हो जाएं पर वीडियो को सच्चाई कुछ और है। क्या शिक्षा लड़कियों के लिए है अफगानिस्तान की लड़कियों के अधिकार की आवाज इस वीडियो में दिखाया गया है।
अफगानिस्तान में स्त्री शिक्षा पर प्रतिबंध
आपको बता दे साल 2021 में अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद से वहां सभी पर काफी जुर्म किए गए, लेकिन सबसे ज्यादा वहां के महिलाओँ और लड़कियों को परेशान किया गया। अब हाल ही में तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड हुए वीडियो ने सभी के आँख खोले है। अब अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के लिए बोलने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तालिबान सरकार में आते है उन्होंने सबसे पहले महिलाओं के लिए कई सामान्य प्रतिबंध और काम से इनकार कर दिया। तालिबान के सत्ता में आने के बाद महिलाओं को उच्च शिक्षा से प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस मामले में, एक अफगानी लड़की का अपने पिता से यह पूछने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है कि वह मुझे स्कूल क्यों नहीं जाने देंगे।
स्कूल न भेजने के लिए क्यों कह रहे
वीडियो में लड़की अपने पिता से पूछती है कि आप मुझे स्कूल न भेजने के लिए क्यों कह रहे हैं, जिस पर लड़की के पिता जवाब देते हैं कि मैं सिर्फ तुम्हारे भाई को ही स्कूल भेज सकता हूं क्योंकि यहां शिक्षा केवल लड़कों के लिए है। लड़की तुरंत कहती है कि शिक्षा। केवल महिलाओं के लिए है, पुरुष संघर्ष के माध्यम से विनाश का कारण बनते हैं, इसलिए संघर्ष और विनाश दोनों पुरुषों के लिए हैं।
साथ ही लड़की वीडियो में बेबाकी से बोलती है कि मुझे अच्छे से पढ़ाई करनी है और डॉक्टर, टीचर बनना है। उसके पिता ने भी लड़की को आश्वासन दिया कि वह उसे जल्द ही स्कूल भेजेंगे। महिला शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली लड़की की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। पर अफगानी महिलाओं ने इसका विरोध किया है और इसका विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।