मरने के 24 मिनट बाद ‘जिंदा’ हुई महिला! बताया मौत के बाद क्या हुआ?

Summary :

जन्म और मृत्यु दोनों प्राकृतिक के नियम है। जो पृथ्वी पर आया है वह एक दिन जाएगा भी, दुनिया की कोई भी दवाई उसे अमर नहीं बना सकती है। हालांकि दुनिया में ऐसे कई लोग है जिन्होंने मौत को चकमा दिया है। ऐसे कई लोगों ने दावा किया है कि वह कुछ समय के लिए मर गए थे लेकिन वह दोबार जिंदा हो गए। वह दावा करते हैं कि उन्होंने मौत के बाद की दुनिया देखी है। अब ऐसा ही दावा एक महिला ने किया कि वह मर गई थी लेकिन 24 मिनट बाद वह जिंदा हो गई। महिला को…

Afterlife World

जन्म और मृत्यु दोनों प्राकृतिक के नियम है। जो पृथ्वी पर आया है वह एक दिन जाएगा भी, दुनिया की कोई भी दवाई उसे अमर नहीं बना सकती है। हालांकि दुनिया में ऐसे कई लोग है जिन्होंने मौत को चकमा दिया है। ऐसे कई लोगों ने दावा किया है कि वह कुछ समय के लिए मर गए थे लेकिन वह दोबार जिंदा हो गए।

afterlife world

वह दावा करते हैं कि उन्होंने मौत के बाद की दुनिया देखी है। अब ऐसा ही दावा एक महिला ने किया कि वह मर गई थी लेकिन 24 मिनट बाद वह जिंदा हो गई।

महिला को आया कार्डियक अरेस्ट

दरअसल, लॉरेन कैनाडे नाम की महिला ने दावा किया है कि मरने के 24 मिनट बाद जिंदा हो गई थी। लॉरेन ने अपनी हैरान कर देने वाली कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर की है। उसने बताया है कि इसी साल फरवरी में उसे अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था। उस समय वह अपने घर पर ही थी। उनके पति ने आनन-फानन में 911 पर कॉल किया और मदद मांगी। इस दौरान लॉरेन के पति ने उन्हें सीपीआर भी दिया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

जिंदा होने के बाद कोमा में रही महिला

लॉरेन ने बताया कि कुछ ही मिनट बाद उसके घर पर डॉक्टर आए और उसकी जांच की। जिसके बाद उन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया, क्योंकि उनकी सांसें नहीं चल रही थीं, लेकिन करीब 24 मिनट बाद ही एक चमत्कार हुआ और लॉरेन की सांसें अचानक चलने लगीं और वो दोबारा जिंदा हो गईं।

इसके बाद उन्हें आईसीयू में ले जाया गया, जहां डॉक्टर भी ये देख कर हैरान हो गए कि उनके दिमाग को तो कोई नुकसान ही नहीं पहुंचा था। लॉरेन के मुताबिक, वापस ‘जिंदा’ होने के बाद वह दो दिन तक कोमा में रहीं थीं, लेकिन उसके बाद जब वो उठीं तो उनके दिमाग ने लगभग काम करना ही बंद कर दिया था और उन्हें पुरानी बातें याद ही नहीं थीं।

मौत के बाद की ऐसी होती है दुनिया

हालांकि अब लॉरेन सही है और उन्हें सब याद भी हैं। इसके बाद लॉरेन ने मरने के बाद की दुनिया कैसी होती है ये सभी को बताया। उन्होंने बताया कि मरने के बाद उन्हें असीम शांति का अनुभव हो रहा था। उन्होंने बताया कि जिस तरह अन्य लोग मरने के बाद सुरंग दिखने या रोशनी दिखने की बात करते हैं वैसा कुछ नहीं कुछ महसूस नहीं हुआ।

उन्हें कोई भी रोशनी नहीं दिखी। मौत के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वो अपने ऑफिस में हर चिंता को भूलकर आराम से सोई हुई हैं। वह दावा करती हैं कि अब उन्हें मौत से जरा भी डर नहीं लगता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid