इस लड़की को पुलिसवाले ने चेकिंग के लिए रोका, तो लड़की ने करी ऐसी शर्मनाक हरकत

Summary :

पूरा देश कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों को घर रहने के लिए पुलिस हिदायत दे रही है। हालांकि पुलिस भी अपनी ड्यूटी कर रही है लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें समझ

पूरा देश कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों को घर रहने के लिए पुलिस हिदायत दे रही है। हालांकि पुलिस भी अपनी ड्यूटी कर रही है लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें समझ नहीं आ रहा है। ऐसा ही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 
इस वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस सड़क पर निकल रहे लोगों की चेकिंग और पूछताछ कर रही है। इसी दौरान महिला सड़क पर आती है और पुलिस उसकी गाड़ी रुकवाती है। जैसे ही गाड़ी रुकती है महिला बाहर निकलकर पुलिसवाले की वर्दी पर सीधे जाकर जीभ फेर देती है। 
देखें ये वायरल वीडियो
कोलकाता के सॉल्ट लेक एरिया का यह वीडियो बताया जा रहा है। अपनी कैब से महिला जा रही थी। कैब को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया और ड्राइवर से पूछताछ करनी शुरु कर दी। 

पुलिसवाले का हाथ चाट लिया महिला ने

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अपनी कैब से उतरी है और पुलिसवाले का हाथ आकर चाट लेती है। इतना ही नहीं अपनी जीभ से महिला पुलिसवाले की वर्दी भी चाट लेती है। पुलिसकर्मी वीडियो में कहता दिखाई दे रहा है कि, मैं तो ड्राइवर से बात कर रहा था, ये क्या किया तुमने? वहीं महिला कहती दिखती है कि, मुझे घर जाना है तुझे समझ में नहीं आ रहा है। 
महिला पर लोगों को आया गुस्सा
महिला की इस शर्मनाक हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स को गुस्सा आ गया। लोगों ने कहा है कि यह बेहद भयानक है। 

बहुत बुरा है ये
लोगों को रोककर पूछताछ करना पुलिस का काम है। ऐसे में उनका साथ जनता को देना बहुत जरूरी हो जाता है। ना कि उन्हें भी इस महिला की तरह डराना शुरु कर देना चाहिए। आप सोच सकते हैं कि अगर कोरोना इस महिला को होता तो इस पुलिसकर्मी को भी हाे सकता था। 

Desk Team