उधार के पैसे नहीं चुकाने पर शख्स ने लगाई महिला के सिर पर आग, खौफनाक सजा देख कांप जाएंगी रूह

Summary :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्ज समय पर नहीं चुकाने की कितनी भयंकर सजा भुगतनी पड़ सकती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो जो उधार वापस करने के लिए सामने वाले को खौफनाक सबक सिखा डालते हैं।

दुनियाभर में कर्ज देने और लेने वालों की कोई कमी नहीं है। उधार मांगने वाले आपको हर जगह मिल जाएंगे। कुछ लोगों की बेबसी देखकर लोगों को तरस आ जाता  है और वो उन्हें इस आस में पैसे दे देते है कि वो उन्हें वापस मिल जाएंगे। मगर आज की मतलबी दुनिया में लोग पैसे लेते समय तो इतने मीठे बन जाते है कि जैसे उनसे अच्छा इस दुनिया में कोई नहीं है।  लेकिन जब पैसे वापस देने की बारी आती है, तो वो लोग आनाकानी करने लगते हैं।
कुछ लोग ऐसे भी होते है कि बार-बार पैसा ना मिलने पर वो शर्म की वजह से पैसा मांगते ही नहीं है और दोबारा कभी किसी को पैसे ना देने की कसम खा लेते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो अपना पैसा वापस लेने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं और पैसे ना देने वालें अच्छा-खासा सबक भी सीखा देते हैं। ऐसा ही मामला इस बार सामने आया है जहां उधार ना चुकाने पर महिला को पैसे देने वाले शख्स ने खौफनाक सबक सीखा डाला।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखकर एक बार के लिए तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। कर्ज ना चुकाने पर एक शख्स ने महिला को जो सजा दी है उसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स महिला के सिर में स्प्रे और लाइटर की मदद से आग लगा रहा है। 

बता दें कि इस तरह के स्प्रे में ऐसा केमिकल होता है, जो थोड़े से आग के संपर्क में आने पर भी भयंकर आग लगा सकता है। इस शख्स ने भी महिला की अकल ठिकाने लगाने के लिए इसी का इस्तेमाल किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वो शख्स लाइटर जलाता, फिर स्प्रे छिड़कता, जिसकी वजह से महिला के सिर पर आग लग जाती है। महिला सोफे पर बैठी हुई है और वो अपने चेहरे को बचाने की कोशिश कर रही है।
 महिला आग लगने पर तड़पने लगती है और उस शख्स पर भी चिलाती है लेकिन वो रुकने का नाम नहीं लेता है। वीडियो में सुना जा सकता है कि कुछ लोग शख्स को महिला के साथ ऐसा ना करने के लिए भी कह रहे हैं। मगर शख्स इतने गुस्से में है कि वो रूकने का नाम ही नहीं लेता है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं और शख्स पर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं।

Desk Team