अब महीनो नहीं मात्र कुछ दिनों में ही हो जायेगा घर खड़ा, इस आधुनिक मशीन का हुआ आविष्कार!

Summary :

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसने सबकी आँखें खुली की खुली छोड़ रखी हैं इस वीडियो में एक प्रिंटिंग मशीन की मदद से घर बनता हुआ देखा जा सकता हैं कि कैसे मात्र मिंटो में एक दीवार खड़ी हो जाती हैं।

घर का सपना देखना जितना आसान हैं उतना ही उसे बना पाना मुश्किल हैं। इसके लिए पैसे जोड़ना तो मुश्किल हैं ही लेकिन इसे बनाना भी आसान काम नहीं। पहले तो अच्छा और मजबूत घर बनाने के लिए सामान का झंझट और अगर सामान भी जुटा लें तो बनाने में महीनों-महीनों का समय लग जाता है और फिर भी छोटा-मोटा काम तो रह हे जाता हैं। लेकिन आज की भागती दौड़ती जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं कि वह बैठकर घर बनवाए। 
ऊपर से मजदूरों और कारीगरों के पीछे भागना काफी मुश्क‍िल काम हो जाता हैं। लेकिन अब ऐसी तकनीक आ गई है, जिससे घर महीनों नहीं बल्‍क‍ि चंद घंटों में बनकर तैयार हो जाएगा जी हाँ चाँद घंटो में। दुनिया के कई मुल्‍कों में इसका इस्‍तेमाल भी किया जा रहा हैं और इसे देखकर आँखों पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हैं। 
हाल ही में कुछ समय से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमे एक बड़ी सी मशीन की मदद से घर इस तरह बनता हुआ देखे दे रहा हैं जैसे मानो ये तो काम ही मात्र मिंटो का था। दरअसल, यह एक थ्रीडी प्र‍िंटिंग है। जैसे कोई क्रॉफ्ट प्र‍िंट कर लेते हैं। इस तकनीक की मदद से वैसे ही अब घर भी प्रिंट किए जा रहे हैं। आज के समय में कई देश थ्री प्रिटिंग का इस्तेमाल करके ये महोनो के काम को मिंटो में निपटा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं थ्री डी प्रिटिंग क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
मद्रास आईआईटी के छात्रों ने किया था इसका इस्तेमाल

कुछ दिनों पहले मद्रास आईआईटी के पूर्व छात्रों ने महज 5 दिन में सीमेंट कंक्रीट द्वारा एक घर तैयार कर दिया था। और ये घर कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि 600 वर्गफीट बिल्ट एरिया में फैला हुआ एक ज़मीन पर तैयार किया गया था। इतना ही नहीं, बल्कि इसमें लागत भी पूरे 30 फीसदी कम आई थी। और इसे बनाने के लिए भी थ्री प्रिंटिंग का प्रयोग किया गया था। यह मशीन कंप्यूटराइज्ड थ्री डायमेंशनल डिजाइन फाइल को स्वीकार कर परत दर परत आउटपुट देती है। मैटेरियल के तौर पर इसमें सीमेंट, कंक्रीट के गारे का इस्तेमाल किया जाता है। 
मशीन की मदद से मिंटो में खड़ी कर दी दीवार 
जैसा कि खुद आप वायरल वीडियो में देख ही सकते हैं कि कैसे इस आधनिक मशीन ने मात्र कुछ ही मिंटो में घर की दीवार को मजबूत सीमेंट की परत से खड़ा कर दिया। बता दें कि 3D Printing टेक्नोलॉजी का यूज ज्यादातर मैन्यूफैक्चरिंग और डिजाइनिंग के लिए किया जाता हैं। इस्टांग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक पूरे 40 लाख बार देखा जा चुका है। और साथ ही अबतक इसे 12 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके है। लोग हैरान हैं कि कैसे इतनी जल्‍दी घर बनाया जा सकता हैं। 

Desk Team