World record wearing most sweaters : कई लोग गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नाम की एक खास किताब में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अद्भुत और अनोखी चीजें करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग अपने सिर पर फुटबॉल रखकर कई सीढ़ियाँ चढ़ते हैं, जबकि कुछ लोग भारी गाड़ी को अपने दांतों से खींचते हैं। दुनिया में ऐसे बहुत सारे अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाए गए जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आज हम ऐसे ही एक रिकॉर्ड (World record wearing most sweaters) के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से शेयर किया है।
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @guinnessworldrecords नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (World record wearing most sweaters) के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप एक लड़की को एक के बाद एक ढेर सारे स्वेटर पहनते हुए देख सकते हैं। उसने एक-एक करके कुल 45 स्वेटर पहने, जो एक रिकॉर्ड बन चुका हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (World record wearing most sweaters) के मुताबिक इस लड़की का नाम सोफिया एफ. हेडन है जो अमेरिका में रहती है।
किया ये तारीफ़ करने वाला काम

इस लड़की ने विश्व रिकॉर्ड (World record wearing most sweaters) बनाकर वाकई कुछ ऐसा काम किया जिसे देख कर आपकी उसकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह पाएंगे। उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के लिए अपने पहने हुए सभी स्वेटर एक चैरिटी में दान कर दिए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ही इस बात की पुष्टि की है। सोफिया ने ढेर सारे स्वेटर पहनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनसे पहले फ्रांस के थॉमस हॉक्वेट-उमाम्बो (World record wearing most sweaters) नाम के एक व्यक्ति ने 40 स्वेटर पहने थे और उनसे पहले अमेरिका के थियोडोर किन्सेला नाम के एक व्यक्ति ने 30 स्वेटर पहने थे।


Download Android App
Download iOS App



