Delhi Metro में शख्स पर महिला ने बरसाए थप्पड़, रोकने वालों को लगाई डांट

Summary :

दिल्ली मेट्रो में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो कि सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों का विषय बन जाते है और तहलका मचा देते है। अक्सर ये वायरल वीडियो ही होते है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया जहां एक महिला ने एक शख्स पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला उस आदमी पर चिल्लाती है और उसे मारना जारी रखती है। लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन महिला उन्हें भी डांट देती है। आखिर क्या है पूरा मामला? Kalesh b/w a Guy and Woman Inside delhi metro over woman thought this guy is touching her…

दिल्ली मेट्रो में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो कि सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों का विषय बन जाते है और तहलका मचा देते है। अक्सर ये वायरल वीडियो ही होते है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया जहां एक महिला ने एक शख्स पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला उस आदमी पर चिल्लाती है और उसे मारना जारी रखती है। लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन महिला उन्हें भी डांट देती है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

यह वीडियो किस समय का है इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया गया है और ये जब से ही वायरल हो रही है। वीडियो देखकर पता लगाया जा सकता है कि ये दिल्ली मेट्रो का वीडियो है जिसमें बहुत सारे लोग हैं। एक पुरुष एक महिला के बगल में खड़ा रहता है। महिला पलट जाती है और उसे मारना शुरू कर देती है। महिला कहती है, ”मैं दो बार तुझसे दूर हटी, तेरे को समझ नहीं आ रहा, तू बार-बार वही काम कर रहा है।”

लोगों को सुनाई खरीखोटी

लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन महिला सभी को खरीखोटी सुना देती है। दरअसल, एक महिला को ऐसा लगता है कि भीड़ में ये पुरुष उसे गलत तरीके से छू रहा है। महिला उस आदमी से दो बार खुद को दूर हटाती है और फिर उसे थप्पड़ मार देती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब लोगों के इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। ये वीडियो एक्स यूजर हैंडल “घर के कलेश” ने शेयर किया हैं।

Khushboo Sharma