कभी आपने इंसान के रूप में केक देखा है। अब आप सोचेंगे कि केक वो भी भला इंसान की शक्ल में कैसे। हम आपको बता दें कि ऐसा ही एक केक हाल ही में बना है और इसे दुबई की मशहूर केक डिजाइनर डेबी विंघम ने बनाया है। डेबी विंघम ने एक लड़की जैसा ही केक बनाया है।

इस केक की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह आम केक की तरह नहीं है। इस केक को आम केक की तरह कोई नहीं खरीद सकता है। हालांकि इसकी कीमत ही आपके होश उड़ा देगी। बताया जा रहा है कि यह केक दुनिया का सबसे महंगा केेक है। लगभग 10 दिनों में यह केक बना है।

डेबी ने 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट इस शानदार केक को बनाने के लिए यूज किए हैं। लगभग 100 किलो का यह केक है। डेबी विंघम के नाम पर एक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। दुनिया के सबसे महंगे केक का रिकॉर्ड डेबी के नाम हो गया है।

खबरों की मानें तो 1 करोड़ से ज्यादा इस केक की कीमत है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह केक मर्सिडीज बेंज सीएलए से भी महंगा है। मर्सिडीज बेंज सीएलए कार की शुरुआत ही लगभग 32 लाख रूपए की है। इस तरह से तो तीन मर्सिडीज कार इस केक की कीमत में आ जाएंगी।

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में साल 2019 के शुरु में एक ब्राइडल शोकेस में इस केक को पेश किया था। उस दौरान लोगों को यह केक बहुत पसंद आया था और डेब की खूब तारीफ की थी। बता दें कि ऐसा केक डेबी ने पहली बार नहीं बनाया है। इससे पहले भी वह ऐसे केक बना चुकी है बस अंदाज कुछ अलग था। डेबी ने कुर्सी, सोफे और गमले की शेप में केक बनाए हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



