एक मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वायरल मीम को अब तक कई लोग देख चुके हैं और इस मीम पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर काफी लाइक्स भी मिल रहे है। इस वायरल वीडियो में यशराज मुखाते को ‘Just looking like a Wow’ नाम के एक गाने को गाते हुए देख सकते है। यह वीडियो इस हद तक वायरल हो गया कि प्रसिद्ध अभिनेताओं ने लाइनों को डब किया और वीडियो बनाया।
सेलिब्रिटीज ने डायलॉग पर बनाया वीडियो
View this post on Instagram
Courtesy : ये वीडियो @deepikapadukone के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुआ है
इस गाने पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लिप्सिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस डायलॉग पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। हाल ही में रणवीर सिंह ने मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी की तारीफ करते हुए बिल्कुल वाव डायलॉग का इस्तेमाल किया। “Just looking like a Wow” डायलॉग इतना फेमस हुआ कि यशराज मुखाते ने इसके लिए एक गाना ही बना डाला है। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। साथ ही ये आग की तरह तेजी से वायरल भी हो रहा है।
जानें कौन है यशराज मुखाते?
View this post on Instagram
Courtesy : ये वीडियो @yashrajmukhate के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुआ है
यशराज मुखाते एक म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं जो कभी-कभी अनोखे डायलॉग्स को गानों में बदल देते हैं और सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो जाते हैं। मुखाते के गाने सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। हाल ही में एक महिला का सूट बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और महिला बार-बार सूट के रंग की तारीफ करते हुए कह रही थी, “सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट जस्ट लुक लाइक ए वाव’ ( So Beautiful and So Elegant Just looking like a Wow’)। इस गाने को देखने के बाद यशराज मुखाते ने इस गाने को बनाया है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
यशराज मुखाते ने इस गाने के लिए एक वीडियो शूट किया और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपलोड किया। इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यशराज मुखाते को इस वीडियो को देखने वाले सभी लोगों से तारीफ मिल रही है। इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा, ”इस साल शादी में अगर यह नया गाना नहीं बजा तो मैं नहीं जाऊंगी।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”अभी यह मेरा पसंदीदा गाना है।”
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





