साल 2000 में जापान के पेंटर योशितोमो ने एक पेंटिंग बनाई थी और अब उसकी नीलामी हुई है। उस पेंटिंग में योशितोमो ने कार्टून गर्ल बनाई थी। हांगकांग के मॉडर्नस्टिक कन्वेंशन सेंटर में 6 अक्टूबर को इस पेंटिंग की नीलामी रखी गई थी। 177 करोड़ रुपए की यह पेंटिंग नीलामी में बिकी है।

बता दें कि योशितोमो की जितनी भी पेंटिंग बिकी हैं सबसे महंगी इसी पेंटिंग की नीलामी हुई है। योशितोमो की इस पेंटिंग का नाम नाइफ बिहाइंड बैक है। नीलामी में छह लोगों ने इस पेंटिंग को खरीदने के लिए बाेली लगाई थी।
#AuctionUpdate A new world auction record for Yoshitomo Nara has been achieved in our #HongKong Contemporary Art Evening Sale, with ‘Knife Behind Back’, sold for HK$196m / US$25m, nearly five times the previous auction record set earlier today. pic.twitter.com/JBsrFhi1Gg
— Sotheby’s (@Sothebys) October 6, 2019
इस पेंटिंग की बोली बाकी बोलियों से बिल्कुल अलग थी क्योंकि इसकी बोली 10 में खत्म हो गई थी। इसे 177 करोड़ में खरीद लिया गया था। इस पेंटिंग को पांच गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। सोथेबी नीलामी घर ने इसकी कीमत पांच गुना कम लगाई थी।

योशितोमो नारा ऐसी पेंटिंग पहले भी कई बार बना चुके हैं। योशितोमो की सारी ही पेंटिंग सुर्खियों में रही हैं। लड़की के हाथ में चाकू वाली पेंटिंग उन्होंने साल 1991 में बनाई थी और उसे सैन फ्रांसिस्को के म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित किया गया था।

स्लीपलेस नाइट यानी कैट वाली लड़की की पेंटिंग साल 1999 में योशितोमो नारा ने बनाई थी। यह तस्वीर लगभग 31 करोड़ में नीलाम हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



