Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने का एक तरीका है, रील बनाना। क्योंकि ये कम सेकंड की होती है, ऐसे में लोगों को बहुत कम समय में एंटरटेंमेंट भी मिल जाता है। इसी कारण आज आधी से ज्यादा दुनिया के लोगों पर रील बनाने का खुमार छाया हुआ है। उन्हें जहां मौका मिलता है वह डांस करते हुए, डायलॉग बाजी करते हुए रील बनाना (Viral Video) शुरु कर देते हैं। लेकिन एक रील बनाने के कारण किसी की जान भी बच सकती है, ऐसा आपने कभी देखा है?

रील के कारण बची बुजुर्ग की जान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के को सभी रील बनाने का शौकीन रखने वालों की तरह रेलवे प्लेटफॉर्म पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जैसे-जैसे क्लिप एंड तक पहुंचती है, तभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का प्लेटफॉर्म (Viral Video) पर डांस करते हुए अपनी रील बनवा रहा है। वहीं, उसके साइड से एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आती हुई नजर आ रही है।
कभी-कभी रिल्स बनाने वाले भी काम आ जाते है
रील के चक्कर में बुजुर्ग की बची जान pic.twitter.com/4UBvfLQsXP— Pooja bhinchar (@Bhincharpooja) September 5, 2024
ये वीडियो @Bhincharpooja ने पोस्ट की है।
धीरे-धीरे ट्रेन की रफ्तार कम होते हुए दिखती है। लेकिन तभी एक बुजुर्ग चलती ट्रेन से ही उतरने की कोशिश करने लगता है। इस दौरान उसका बैलेंस (Viral Video) बिगड़ जाता है और वह प्लेटफॉर्म पर गिर जाता है। लेकिन यहां गनीमत रही एक वह लड़का रील बनावा रहा था, जिस कारण उसने बुजुर्ग को संभाल लिया। नहीं तो शायद बुजुर्ग ट्रेन और पटरी के बीच में जाकर फंस भी सकता था जिससे उसकी जान भी जा सकती थी।
लोगों ने लड़के की तारीफ
वीडियो को एक्स पर @Bhincharpooja ने शेयर किया है। साथ ही लिखा है, रील्स के चक्कर में बुजुर्ग की जान (Viral Video) बच गई। वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जीवन में जब भी मौका मिले सहयोग करते रहिए’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘आज भाई की Reel ne किसी की जिंदगी बचा ली’। जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘बुजुर्ग आदमी भाग्यशाली है कि उन्हें रील बनाने वाले के रूप में एक संरक्षक देवदूत मिला’।


Download Android App
Download iOS App



