यूट्यूबर के PRANK करना पड़ गया भारी, गुस्साए शख्स ने बंदूक निकालकर दी जान से मारने की धमकी

Summary :

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यूट्यूबर बीच सड़क पर कार वालों के साथ प्रैंक कर रहा था। इस दौरान एक शख्स पर प्रैंक करना उसे भारी पड़ जाता है। वह शख्स इतने गुस्से में आ जाता है कि लाइव कैमरे पर पिस्तौल निकाल लेता है।

सोशल मीडिया पर शरारत भरे वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन प्रैंक वीडियो देखे जाते हैं। कोई अपने दोस्त पर तो कोई अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ प्रैंक करता दिखाई देता है। यूट्यूब पर अपना चैनल चलाने वाले यूट्यूबर द्वारा ऐसा ज्यादा देखने को मिलता है। पॉपुलर प्रैंकस्टर पब्लिक प्लेस पर किए गए अजीबोगरीब स्टंट के वीडियो और तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया पर भारी संख्या में फॉलोअर्स बटोर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक यूट्यूबर को प्रैंक करना इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान पर बन आई।  वो कहते है ना हमेशा हर चीज हमारे मुताबिक नहीं चलती है। ऐसा ही इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है। इस अनस्क्रिप्टेड प्रैंक वीडियो में यूट्यूबर के साथ जो हुआ है उसके बाद सारे यूट्यूबर्स को ये वीडियो देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि कई बार प्रैंक उल्टा भी पड़ जाता है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यूट्यूबर बीच सड़क पर कार वालों के साथ प्रैंक कर रहा था। इस दौरान एक शख्स पर प्रैंक करना उसे भारी पड़ जाता है। वह शख्स इतने गुस्से में आ जाता है कि लाइव कैमरे पर पिस्तौल निकाल लेता है। ये घटना कैनी क्रीक हाई स्कूल के आस-पास की बताई जा रही है। वीडियो देखें–

वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स लाइव कैमरे पर ही यूट्यूबर पर पिस्टल तान देता है। ये देखकर यूट्यूबर की हालत खराब हो जाती है। दरअसल, यूट्यूबर सड़क से गुजरने वाली वाहनों पर नकली पेट्रोल डालता था और गाड़ी के मालिक का रिएक्शन रिकॉर्ड करता था। मगर इस बार जब उसने एक गाड़ी पर नकली पेट्रोल डाला। तो ये देखकर गाड़ी का मालिक भड़क गया। 
गाड़ी के मालिक को इतना गुस्सा आया है कि उसने गुस्से में पिस्तौल निकालकर यूट्यूबर पर तान दिया। ये पूरी घटना लाइव कैमरे में कैद हो गई। देख सकते हैं कि शख्स जैसे ही उसे गोली मारने के लिए आगे बढ़ता है, वैसे ही यूट्यूबर वहां से भाग जाता है। इसके बाद शख्स गुस्से में कहता है, ‘अच्छा है ये सिर्फ पानी है, वरना मैंने अब तक तुम्हें मार दिया होता।’

Desk Team