दाल-चावल हमारे देश में सबसे ज्यादा खाया जाने वाले फूड कॉम्बिनेशन हैं.
हालांकि चीन से लेकर बांग्लादेश लोगों का खाना चावल के बिना पूरा ही नहीं होता है.
बावजूद इसके World Population Review के मुताबिक पश्चिमी अफ्रीकी देश गाम्बिया में लोग सबसे ज्यादा चावल खाते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक गाम्बिया में साल 2021 में प्रति व्यक्ति 378.88 किलोग्राम चावल की खबर हर साल होती है.
पूर्वी अफ्रीका के देश कोमोरोस मैं हर व्यक्ति: 295 किलोग्राम चावल एक साल में खाता है.
इसके बाद म्यांमार और बांग्लादेश का नाम आता है, जहां 263 किलोग्राम चावल लोग सालभर में खाते हैं.
चीन में हर व्यक्ति एक साल में करीब 128.99 किलोग्राम चावल खाता है, वहीं भारत में ये आंकड़ा 104 किलोग्राम का है.
पाकिस्तान में भारत के मुकाबले काफी कम चावल खाया जाता है, यहां इसकी खपत 18.74 किलोग्राम प्रति व्यक्ति है.
संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन के मुताबिक दुनिया में 50 फीसदी आबादी चावल को अपने भोजन में शामिल करती है.


Download Android App
Download iOS App












