दिल्ली-NCR में South Indian Food के दीवानों के लिए टॉप रेस्टोरेंट्स

Summary :

दिल्ली-NCR में साउथ इंडियन फूड का लुत्फ उठाने के लिए टॉप रेस्टोरेंट्स

साउथ इंडियन फूड लवर नहीं हैं तो तेल से भरी पूड़ी-कचौड़ी छोड़कर थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट दें और साउथ इंडियन फूड ट्राय करें

आज आपको दिल्ली-NCR के ऐसे 5 रेस्टोरेंट्स के बताएंगे, जहां सबसे शानदार साउथ इंडियन खाना मिलता है

सांबरपॉट: दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित सांबरपॉट में आपको साउथ इंडियन फूड की बेहतरीन वेराइटी मिलेगी

जुगरनॉट: कैलाश कॉलोनी मार्केट में स्थित इस रेस्टोरेंट का अनार डोसा, घी वाली इडली आदि काफी फेमस हैं। इसके साथ ही यहां स्वादिष्ट मीठे व्यंजन भी उपलब्ध हैं

दसाप्रकाश: यहां आप नेल्लोर गार्लिक डोसा, रागी मसाला डोसा और उडुपी डोसा जैसी वेराइटीज का आनंद ले सकते हैं

मैसूर कैफे: कालका जी में स्थित यह कैफे अपनी प्रसिद्ध फिल्टर कॉफी के लिए मशहूर है। यहां का टमाटर उत्तपम, डोसा, और इडली-वड़ा कॉम्बो भी बहुत पसंद किया जाता है

सुप्रसाद: ओखला में स्थित सुप्रसाद साउथ इंडियन फूड प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। यहां का चीज़ी जिन्नी डोसा खास तौर पर ट्राय करने लायक है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।