5 Morning Drinks: सुबह की शुरुआत फ्रेश चाहिए तो पीएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

Summary :

5 Morning Drinks: सुबह की ताजगी के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

सुबह से ही पूरे दिन की शुरुआत होती है। ऐसे में जरुरी है कि सुबह की शुरुआत हेल्दी हो

सुबह की अच्छी डाइट पूरी दिन की एनर्जी बनाए रखती है, साथ ही ये आपको फ्रेश भी रखती है

आइए जानते ऐसी 5 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जो आपकी सुबह को शानदार बना सकते है

गर्म पानी और नींबू

ये ड्रिंक आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रखता है। इसमें मौजूद विटामिन सी पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है

ग्रीन टी

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी मेटाबॉलिजम को सुधारता है। सुबह के लिए ये ड्रिंक काफी फायदेमंद होता है

हर्बल टी

सुबह के समय कोई भी हर्बल टी पी सकते हैं, जैसे- ग्रीन टी, पेपरमिंट टी, कैमोमाइल टी आदि, ये कैलोरी फ्री होते हैं। ये ड्रिंक्स पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं

नारियल पानी

नारियल पानी हाइड्रेटेड के साथ आपको फ्रेश भी रखता है। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है

वेजीटेबल जूस

सुबह नाश्ते के साथ पालक, गाजर या चुकंदर का जूस पीएं, पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्रिंक दिन की शुरुआत के लिए अच्छा ऑप्शन है

हेयरफॉल से हैं परेशान तो खाएं ये Superfood, नहीं गिरेंगे एक भी बाल

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।