Clove Water for Hair : बालों की कई समस्याओं के लिए वरदान है लौंग का पानी, जानें इसके फायदे

Summary :

बालों की समस्याओं के लिए लौंग का पानी अपनाएं

लंबे घने बालों की चाह हर किसी की होती है, इसके लिए हम कई तरह की ट्रीटमेंट भी करवाते हैं लेकिन इनका फायदा लंबे समय तक चलता नहीं है

ऐसे में बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हमेशा नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए

नेचुरल चीजों की बात आते ही घरेलू नुस्खों का ख्याल आता है। इन नुस्खों में सबसे ज्यादा पॉपुलर है लौंग का पानी

लौंग के पानी से आप बालों की बेहतर देखभाल कर सकते हैं। दरअसल, लौंग यूजेनॉल, फेनोलिक एसिड और कई शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है

बालों के लिए लौंग का पानी तैयार करने के लिए 4-5 गिलास पानी के साथ 14-15 लौंग को उबाल लें। अब इसे ठंडा होने दें और स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें

इसे आप बालों के लिए टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं

लौंग का पानी बालों के ग्रोथ को तो बढ़ाता ही है साथ ही इससे हेयरफॉल भी रोका जा सकता है।

दरअसल, लौंग का पानी फेनोलिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों को मजबूती दे सकता है

केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल जल्द ही ड्राई और डैमेज हो जाते हैं और इसके साथ-साथ दोमुंहे बालों की समस्या भी बढ़ जाती है

डैंड्रफ एक आम समस्या है जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है। अगर समय रहते इसका उपाय नहीं किया जाए तो बाल रूखे और बेजान भी हो सकते हैं

हेल्दी बालों के लिए सबसे जरूरी होता है कि स्कैल्प की हेल्थ का भी सही तरह से ख्याल रखा जाए और इसमें लौंग का पानी आपके काफी काम आ सकता है

अगर आप अपने बालों को नेचुरली शाइनी बनाना चाहती हैं तो ऐसे में लौंग के पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है

किंजल जैसी खूबसूरत साड़ी पहनकर सैयां को करें इम्प्रेस

Khushboo Sharma