गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह सेहत के लिए फायदेमंद है।

इसके साथ ही आप सुबह खाली पेट गोंद कतीरा भी पी सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिले।
वहीं, गोंद कतीरा के साथ धागे वाली मिश्री का भी सेवन किया जा सकता है। इसकी तासीर भी ठंडी होती है।

गोंद कतीरा को रात में कुल्हड़ जैसे मिट्टी के बर्तन में भिगो दें।
सुबह आप धागे वाली मिश्री और गोंद कतीरा का शर्बत बनाकर पी सकते हैं।

यह कमजोरी वाले लोगों के लिए सबसे अच्छा रहेगा और इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलेगी।
इसके साथ ही जिन महिलाओं को पीरियड्स के कारण कमजोरी, पीसीओडी या पेशाब में जलन होती है, उनके लिए भी यह फायदेमंद होता है।
बता दें एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत, खांसी-जुकाम आदि कुछ स्थितियों में गोंद कतीरा खाने से बचना चाहिए।



Download Android App
Download iOS App









