Hill Stations Near Delhi: लंबे वीकेंड पर दिल्लीवाले जरुर घूमें ये नजदीकी Hill Stations

Summary :

Hill Stations Near Delhi: इस बार वीकेंड में दिल्ली के पास स्थित इन शानदार लोकेशन्स पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

अगर आपको खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है, तो इस बार वीकेंड में दिल्ली के पास स्थित इन शानदार लोकेशन्स पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं

मसूरी

मसूरी काफी फेमस हिल स्टेशन में से एक है, जहां आप मसूरी लेक, कैंपटी फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा और कैमल बैंक रोड जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं

भीमताल

भीमताल की प्राकृतिक सुंदरता बेहद आकर्षक है। यहां की झीलों में बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है, ये काफी सुकून देने वाला अनुभव होता है

कसौली

कसौली एक शांत हिल स्टेशन है, यहां आप राइडिंग, रोप-वे और ट्रैकिंग जैसे रोमांच का मजा ले सकते हैं

नूंह

नूंह, हरियाणा के अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित एक शहर है, जहां आप फिरोजपुर झिरका, कोटला और नलहर शिव मंदिर जैसी शानदार जगहों पर घूम सकते हैं

धर्मशाला

दिल्ली से सटे धर्मशाला में आप चिंतपूर्णी माता मंदिर और करेरी झील जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का दौरा कर सकते हैं

सोहना 

सोहना हिल स्टेशन, दिल्ली से करीब 61 किलोमीटर दूर स्थित है, यहां के पहाड़ों की सुंदरता और प्राकृतिक दृश्य इस जगह को कपल्स के लिए अच्छी बनाती है

नालागढ़

नालागढ़ हिल स्टेशन अपनी शिवालिक पहाड़ियों और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है, एक बेहतरीन ट्रिप के लिए आप यहां जा सकते हैं

लैंसडाउन 

दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर दूर उत्तराखंड स्थित लैंसडाउन के घने जंगल और बर्फीले पहाड़ हर किसी का दिल जीत सकते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।