सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। कई लोगों को ये मौसम काफी ज्यादा पसंद होता है तो कई किसी गर्म जगह पर जाना चाहते हैं
सर्दी से बचने के लिए कहीं घूमना चाहते तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं
गोवा
दिसंबर की ठंड में आप गोवा घूमने जा सकते हैं। इस महीने यहां का तापमान 21 से 32 डिग्री तक होता है। ऐसे में आपको ठंड भी महसूस नहीं होगी
जैसलमेर
पॉपुलर डेस्टिनेशन में राजस्थान के जैसलमेर घूमने जा सकते हैं। यहां दिसंबर में 20°C से 30°C के बीच तापमान रहता है। यहां आप कई जगह घूम सकते हैं
गोकर्ण
दिसंबर में गोकर्ण का तापमान 22 से 34 डिग्री के बीच रहता है। इसलिए सर्दियों में घूमने के लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है
गोकर्ण में कई शानदार और खूबसूरत बीचेज हैं। बता दें कि गोकर्ण एक हिन्दू तीर्थ स्थल भी माना जाता है। यहां भगवान शंकर का मंदिर भी है
इसके अलावा भी आप घूमने के लिए कई जगहें जा सकते हैं। जैसे मुंबई या गुजरात में स्थित रन ऑफ कच्छ
आप केरल के कोवलम या साउथ इंडिया में किसी अन्य सिटी का प्लान बना सकते हैं


Download Android App
Download iOS App











