ऊटी तमिलनाडु की सबसे ऊंची चोटी डोड्डाबेट्टा (2,637 मीटर) की पृष्ठभूमि में स्थित एक अनोखा पहाड़ी शहर है
यह पारम्परिक और औपनिवेशिक शैली की इमारतों से सुसज्जित है, जो नई और पुरानी वास्तुकला का संगम लगती हैं
तमिलनाडु के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऊटी में नजारे बेहद खूबसूरत हैं
यह नीलगिरि पर्वत पर समुद्र तल से 7,440 फीट की ऊंचाई पर स्थित है
दूर-दूर तक फैली हरियाली और चाय बागान इस जगह को खास बनाते हैं
प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है
नवविवाहितों के लिए इसे बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन माना जाता है
टूरिस्ट ऊटी को ‘दक्षिण के पहाड़ों की रानी’ भी कहते हैं
जैव विविधता बनाये रखने के लिए कुछ हिस्से को रिजर्व फॉरेस्ट का दर्जा मिला है


Download Android App
Download iOS App












