Jaish Terrorist Arrest in Bengal : पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बर्धमान जिले से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बता दें, जानकारी के अनुसार संदिग्ध आतंकी बड़ी साजिश की फिराक में था। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या साजिश की बात सामने आई है।
एसटीएफ की शुरुआती जांच में आरोपी के पास से मुख्यमंत्री के दौरों, कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े बेहद संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए हैं।
किराए के मकान से दबोचा गया आरोपी
अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पिछले दो-तीन महीनों से बर्धमान के रेनेसां हाउसिंग इलाके में एक किराए के फ्लैट में अपने परिवार के साथ पहचान छुपाकर रह रहा था। इस खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियों और राज्य पुलिस ने पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
गुरुवार देर रात चलाए गए इस गुप्त ऑपरेशन में एसटीएफ ने रेनेसां कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर हामिद को दबोचा। जांच में सामने आया कि वह जैश-ए-मुहम्मद के हामिद सज्जाद भट ग्रुप से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था और पिछले लंबे समय से बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश में जुटा था।
सुरक्षा से जुड़े पेपर बरामद
तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों को आरोपी के ठिकाने से मुख्यमंत्री की गतिविधियों और वीआईपी रूट से जुड़े कई गोपनीय पेपर्स मिले हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी वीआईपी मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए था। फिलहाल सुरक्षा कारणों से एजेंसियां कई जानकारियों को साझा करने से बच रही हैं, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें – काली प्रतिमा विवाद और लाठीचार्ज मामले में सुवेंदु सरकार का सख्त एक्शन, IPS अफसर और 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड



Download Android App
Download iOS App




