पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से आज सुबह सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल की गाड़ी रेलवे क्रॉसिंग (गुमटी) पार कर रही थी, तभी सामने से आ रही ट्रेन गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही कई बच्चे घायल हो गए, वहीं तीन बच्चों की मौत की भी खबर सामने आई है।
हादसे के दौरान वैन के परखच्चे उड़ गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्कूल की गाड़ी में सवार पांच अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि रेल हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल भेजा। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अभी क्या हैं ताज़ा हालात?
बता दें कि इस रेल हादसे में सबसे अधिक नुकसान स्कूली बच्चों को हुआ है। जो बच्चे उस गाड़ी में बैठे हुए थे। घायल बच्चों को पहले पास के अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायल बच्चों की स्थिति को लगातार डॉक्टर देख रेख कर रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्कूली वैन को घटनास्थल से हटाकर रास्ता साफ कराया गया और वहां का निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य में प्रशासन की मदद की है।
हादसे की वजह
दूसरी तरफ, पुलिस और रेलवे प्रशासन लगातार इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर यह घटना किन कारणों से हुई। यह मालूम करने की कोशिश है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय कोई लापरवाही हुई है या फिर कोई अन्य वजह से यह दुर्घटना हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना की असली वजह सामने आ पाएगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे, जबकि मृतकों के परिवार गहरे सदमे में हैं।
ALSO READ: India News Today Live: बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौतजवाब


Download Android App
Download iOS App




