प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस अभियान को लेकर बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है। इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने भारत के सभी नागरिकों से अपने घरों और कार्यालयों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने के लिए कहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी के अन्य नेताओं ने ‘तिरंगा यात्राओं’ का आयोजन किया और उनमें शामिल भी हुए।
सीएम योगी शामिल हुए तिरंगा यात्रा में
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टाउनहाल से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। यात्रा सुबह 10 बजे नगर निगम कैंपस में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुआ। यह यात्रा लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा में सबसे आगे हाथ में तिरंगा लिए हुए सीएम योगी खुद पैदल आगे बढ़ रहे हैं। इस यात्रा को टाउनहॉल से शुरू की गई है। सीएम योगी 11:35 बजे रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंचकर यात्रा को समाप्त किए। यात्रा के दौरान बैलून भी आकाश में छोड़े गए। यात्रा से पहले सीएम योगी ने जनता को सम्बोधित भी किए।
शुभेंदु अधिकारी ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान
15 अगस्त से पहले बंगाल में भी हर घर तिरंगा अभियान तेज है। बंगाल के मुखिया शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किए। इस अभियान के तहत राज्य में 70 लाख तिरंगा बांटने और कोलकाता में 50,000 लोगों की रैली आयोजित करने की योजना है। सीएम शुभेंदु ने कहा कि ‘‘हमने पूरे राज्य में 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने का बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। सरकारी कार्यालयों और संस्थानों को तिरंगे के रंगों से सजाया जाएगा।’
पटना में CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा
बिहार की राजधानी पटना में 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी खुद इसका नेतृत्व कर रहे हैं। यह यात्रा जेपी गोलंबर से करगिल चौक तक निकाली जा रही है। इस यात्रा में करीब 10 हजार लोग शामिल हो रहे हैं। इसका उद्देश्य हैं राष्ट्रप्रेम, एकता और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना।


Download Android App
Download iOS App





