Shubhendhu Adhikari on Illegal Bangladeshi: पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को लेकर शुभेंदु सरकार एक्शन मोड में आ गई है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार की ‘पहचानो, हटाओ और वापस भेजो’ की नीति के तहत की जा रही है। इसका सीधा असर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों में साफ तौर पर नजर आ रहा है। CM शुभेंदु अधिकारी ने अवैध बांग्लादेशियों को चेताते हुए कहा कि जल्दी-जल्दी भागो।
Illegal Bangladeshi in West Bengal: बॉर्डर पर अवैध बांग्लादेशियों की जुटी भीड़
उत्तर 24 परगना के बशीरहाट सब डिवीजन में स्थित हकीमपुर चेकपॉइंट पर अवैध बांग्लादेशियों की भीड़ लगी हुई है। यह भीड़ वापस बांग्लादेश जाना चाहती है। यहां से कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं, उसमें साफ दिख रहा है कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों में डर है। बॉर्डर पर जुटी भीड़ से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जल्दी-जल्दी भागो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बांग्लादेशियों को उनके देश जल्द भेजा जाएं। उन्होंने कहा, हम जेल में उन्हें खाना नहीं खिलाना चाहते, हम उन पर पैसे क्यों बर्बाद करें?
Shubhendu Adhikari News: भाजपा सरकार का चुनावी वादा
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की नई ‘डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ नीति लागू होने के बाद, राज्य के कई बॉर्डर पॉइंट्स पर कथित रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की भीड़ जुटने लगी है। उत्तरी 24 परगना और मालदा से आ रही तस्वीरों और वीडियो से यह साफ है कि राज्य का घुसपैठ रोधी अभियान अब सिर्फ राजनीतिक बयानों तक सीमित नहीं है, बल्कि धरातल पर प्रशासनिक कार्रवाई का रूप ले चुका है।
आपको बता दें कि भाजपा ने इस साल हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राज्य से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का वादा किया था। अमित शाह ने अपनी एक रैली में स्पष्ट कहा था कि जैसे भाजपा ने असम में घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाई, ठीक वैसे ही बंगाल में भी अवैध घुसपैठ को जड़ से खत्म किया जाएगा। अब राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद, अपने इसी चुनावी वादे को पूरा करने में जुट गई है।


Download Android App
Download iOS App




