बीजिंग : दक्षिणी चीन स्थित एक कराओके लाउंज में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगायी है। पुलिस और सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गुआंगदोंग प्रांत के किनग्यूआन शहर में तीन मंजिला इमारत में आग आधी रात के बाद लगी। स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजे से पहले उस पर काबू पा लिया गया था। किनग्यूआन जन सुरक्षा विभाग ने वायबो ( सोशल मीडिया साइट ) अकाउंट पर बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार आग वहां लगाई गई थी।
उसने कहा , ‘‘ जन सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी जांच तेज कर रहा है। ’’ पुलिस ने अपने बयान में आग लगने के स्थल की जानकारी नहीं दी लेकिन सरकारी समाचार एजेंसी ‘ शिन्हुआ ’ ने बताया कि आग केटीवी हाउस या कराओके लाउंज में लगी। चीन में अक्सर ऐसी जानलेवा आग लगती रहती है, क्योंकि यहां सुरक्षा नियमों की व्यापक रूप से अवहेलना की जाती है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App


