बीजिंग, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल-चाइना फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स द्वारा संकलित ‘शी चिनफिंग और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता’ शीर्षक पुस्तक हाल ही में चाइना वर्कर्स पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित की गई और पूरे चीन में वितरित की गई है।
यह पुस्तक कुल 23 साक्षात्कार प्रतिलेखों पर आधारित है, जिनमें कॉमरेड शी चिनफिंग के उन प्रेरणादायक प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है, जब उन्होंने अपने कार्यकाल के विभिन्न चरणों, जैसे- हपेई प्रांत के चेंगडिंग से लेकर फूच्येन, चच्यांग, शांगहाई और फिर केंद्र सरकार तक अग्रिम पंक्ति के श्रमिकों के बीच जाकर संवाद किया।
पुस्तक में वर्णन किया गया है कि कैसे उन्होंने निर्माण स्थलों, कारखानों, खानों और बंदरगाहों में जाकर श्रमिकों की कार्य परिस्थितियों और जीवन से जुड़ी चिंताओं को सुना, उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा और उन्हें नवाचार व सृजन की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस पुस्तक का प्रकाशन सीपीसी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। यह न केवल उन्हें कॉमरेड शी चिनफिंग के जनकेंद्रित दृष्टिकोण को गहराई से समझने में सहायता करेगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि वे सदैव श्रमिक वर्ग की भलाई के प्रति समर्पित रहे हैं।
पुस्तक इस बात पर बल देती है कि करोड़ों श्रमिकों की एकता, बुद्धि और परिश्रम से ही एक आधुनिक समाजवादी चीन का सर्वांगीण निर्माण संभव है। इस संदर्भ में, यह पुस्तक चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान की ऐतिहासिक यात्रा में श्रमिकों की भूमिका और योगदान को रेखांकित करती है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App


