बीजिंग, 27 जनवरी (आईएएनएस)। 26 जनवरी की दोपहर, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीवी) की केंद्रीय समिति के महासचिव तो लाम से फोन पर बातचीत की।
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन और महासचिव तो लाम के पुनः निर्वाचन पर हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि महासचिव तो लाम के नेतृत्व में सीपीवी केंद्रीय समिति वियतनाम के 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन में निर्धारित सभी लक्ष्यों और कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी तथा देश के ‘दो शताब्दी लक्ष्यों’ की प्राप्ति को शीघ्र ही संभव बनाएगी।
शी चिनफिंग ने आगे कहा कि चीन और वियतनाम को अपनी प्रतिबद्धता और संकल्प में दृढ़ रहना चाहिए, आपसी सहयोग और एकजुटता के माध्यम से विकास को प्रोत्साहित करना चाहिए तथा एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य का निर्माण करना चाहिए।
इस अवसर पर महासचिव तो लाम ने कहा कि वियतनाम एक-चीन नीति का पालन करना जारी रखेगा और सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत ‘साझा भविष्य वाले मानव जाति समुदाय’ की अवधारणा, ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल तथा चार वैश्विक पहलों का समर्थन करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि वियतनाम चीन के साथ राजनीतिक पारस्परिक विश्वास को और मजबूत करने, कूटनीति, रक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने, विभिन्न व्यावहारिक क्षेत्रों में साझेदारी को विस्तारित करने तथा दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता की भावना को सुदृढ़ करने का इच्छुक है।
तो लाम ने यह भी बल दिया कि वियतनाम जटिल और निरंतर परिवर्तित होती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में चीन के साथ समन्वय बढ़ाने, बहुपक्षवाद को प्रोत्साहित करने, संरक्षणवाद का विरोध करने और साझा भविष्य वाले वियतनाम-चीन समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App


