हमास ने चार वर्षीय एबिगेल एडन को रिहा कर दिया है: बाइडन

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास द्वारा बंधक बनाई गई चार वर्षीय अमेरिकी लड़की एबिगेल एडन को रिहा किए जाने की रविवार को पुष्टि की और कहा कि वह इजराइल में सुरक्षित है। बाइडन ने पत्रकारों से कहा, “शुक्र है कि वह घर लौट गई है। मेरी इच्छा थी कि मैं उसे गोद में लेने के लिए वहां होता।” इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत रिहा होने वाली एबिगेल पहली अमेरिकी है। बाइडन ने कहा कि उनके पास एबिगेल की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को हमला करके…

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास द्वारा बंधक बनाई गई चार वर्षीय अमेरिकी लड़की एबिगेल एडन को रिहा किए जाने की रविवार को पुष्टि की और कहा कि वह इजराइल में सुरक्षित है।
बाइडन ने पत्रकारों से कहा, “शुक्र है कि वह घर लौट गई है। मेरी इच्छा थी कि मैं उसे गोद में लेने के लिए वहां होता।” इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के तहत रिहा होने वाली एबिगेल पहली अमेरिकी है। बाइडन ने कहा कि उनके पास एबिगेल की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को हमला करके एबिगेल के माता-पिता की हत्या कर दी थी। एबिगेल जान बचाने के लिए भागकर पड़ोसी के घर चली गई थी। पड़ोस में रहने वाली हागर नामक महिला अपने तीन बच्चों के साथ एडन को अपने साथ ले गई थी, लेकिन फिर वे लापता हो गए। बाद में पुष्टि हुई कि उन सभी को बंधक बना लिया गया है।

Desk Team