अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंड में हवाई हमलों में तालिबान के एक स्थानीय नेता समेत उसके 16 आतंकवादी मारे गये। प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता उमर जवाक ने बुधवार को बताया कि प्रांत के मर्जा और सांगिन जिलों में मंगलवार को हवाई हमले हुये जिसमें आतंकवादी संगठन तालिबान के एक स्थानीय नेता मुल्ला हमजा उर्फ दुलगे मिशर समेत उसके 16 लड़के मारे गये।
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों के पांच ठिकाने भी नष्ट कर दिये गये और उनके ठिकानों को निशाना बनाने का अभियान जारी रहेगा। जवान ने बताया कि अभियान में सुरक्षा बलों और नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचा है। क्षेत्र में सरकारी बलों के साथ लड़ रहे तालिबान आतंकवादियों ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


Download Android App
Download iOS App


