इराक की राजधानी बगदाद में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में प्रदर्शनकारियों और तीन पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक घायल हो गये। मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार राजधानी बगदाद में शुक्रवार को तहरीर स्क्वायर के पास हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी और छुरेबाजी की जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक लोग घायल हो गये।
एच-1बी वीजा के लिए अमेरिका ने तैयार की इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया
अक्टूबर की शुरुआत से ही मध्य और दक्षिणी इराक में बगदाद और अन्य शहरों में लगातार बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। ये प्रदर्शनकारी व्यापक स्तर पर सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, बेहतर सार्वजनिक सेवाओं और अधिक रोजगार के अवसरों जैसी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इराक के अधिकारियों ने कहा है कि अपराधियों ने प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन का लाभ उठाया और और सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। रविवार को देश की संसद ने प्रधानमंत्री आदेल अब्दुल महदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जो प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक थी।


Download Android App
Download iOS App


