बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीलिन प्रांत की नगरपालिका के तत्वावधान में 21वां चीन छांगछुन फिल्म उत्सव 23 अगस्त को चीलिन प्रांत के छांगछुन शहर में उद्घाटित हुआ।
बताया जाता है कि वर्तमान फिल्म उत्सव 28 अगस्त को समाप्त होगा, जो 6 दिन चलेगा। इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह, फिल्म स्क्रीनिंग और फिल्म कार्निवल आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ, लाल सेना के लांग मार्च की जीत की 90वीं वर्षगांठ और बर्फ व हिम संस्कृति से जुड़े करीब 500 स्क्रीनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
वर्तमान फिल्म उत्सव का विषय है नया युग, नया आधार, नई शक्ति। 157 फिल्में प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन में भाग लेंगी। इन फिल्मों में ड्रामा, एनिमेशन, रहस्य, युद्ध और इतिहास आदि विषय शामिल हैं।
चयन के दौर के बाद “वालंटियर पीस एट लास्ट”, “डियर यू”, “नोबडी”, “डिसाइसिव मोमन्ट” और “ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस” आदि 16 फिल्में “गोल्डन डियर अवार्ड्स” के लिए मुकाबला करेंगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App


