बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। 23 अगस्त की सुबह 2026 ल्हासा हाफ मैराथन की शुरुआत हुई। इस दौरान चीन के विभिन्न हिस्सों से आए 4,000 धावक ल्हासा में एकत्र हुए और इस अनोखी हिमालयी दौड़ में हिस्सा लिया।
पोटाला पैलेस सेंट्रल लूप, ऊंचाई वाले शहरी ट्रैक और स्थानीय जातीय विशेषताओं से जुड़ी सुविधाओं जैसी आयोजन की खास खूबियों के आधार पर इस इवेंट ने “सबसे अधिक ऊंचाई पर आयोजित बड़े पैमाने के हाफ मैराथन” के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सफलतापूर्वक चुनौती पेश की।
इस वर्ष का आयोजन “सुंदर ल्हासा की यात्रा, भविष्य की ओर दौड़” थीम पर आधारित है। इसके जरिए दौड़ के माध्यम से सर्वजन फिटनेस की ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है और प्रतियोगिता के जरिए ऊंचाई वाले इस शहर के आकर्षण को भी सामने लाया जा रहा है।
रेस के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और जोश का माहौल रहा। रेस ट्रैक की औसत ऊंचाई करीब 3,650 मीटर है। 21.0975 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में ल्हासा नदी के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य, शहर की प्रमुख इमारतें और समृद्ध ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं, जबकि पोटाला पैलेस स्क्वायर को समापन स्थल बनाया गया है।
इस दौरान प्रतिभागियों ने खुद को चुनौती देते हुए ट्रैक पर दौड़ लगाई और साथ ही ल्हासा की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत तथा शहर के नए विकास का करीब से अनुभव किया। इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और यह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कई धावक दूरदराज के इलाकों से ल्हासा पहुंचे, ताकि ऊंचाई वाले इस हाफ मैराथन के अनोखे आकर्षण को महसूस कर सकें।
हाल के वर्षों में ल्हासा शहर ने सर्वजन फिटनेस की राष्ट्रीय रणनीति को लगातार लागू किया है। शहर ने ऊंचाई वाले क्षेत्र की अपनी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए “खेल, संस्कृति, पर्यटन और वाणिज्य” के समन्वित विकास को लगातार बढ़ावा दिया है।
इसी क्रम में ल्हासा हाफ मैराथन को शहर की पहचान और आकर्षण को सामने लाने, सांस्कृतिक पर्यटन से जुड़े उपभोग को बढ़ावा देने तथा लोगों के सांस्कृतिक और खेल जीवन को समृद्ध बनाने वाले प्रमुख आयोजन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



