Trump-Netanyahu को मारने वालों को मिलेगा 500 करोड़ का इनाम! ईरान की इस घोषणा ने बढ़ाई वैश्विक हलचल, संसद में पेश होगा…

Summary :

500 Crore Reward to Netanyahu Death: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद भी हालात पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं। लगातार आ रहे तीखे बयान इस बात का संकेत दे रहे हैं कि किसी भी समय हालात फिर बिगड़ सकते हैं। इसी बीच ईरान की तरफ से एक ऐसा कदम उठाने की तैयारी की जा रही है, जिससे अमेरिका और इजरायल की चिंता बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद एक नया बिल लाने की तैयारी कर रही है। इस प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री…

500 Crore Reward to Netanyahu Death: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद भी हालात पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं। लगातार आ रहे तीखे बयान इस बात का संकेत दे रहे हैं कि किसी भी समय हालात फिर बिगड़ सकते हैं। इसी बीच ईरान की तरफ से एक ऐसा कदम उठाने की तैयारी की जा रही है, जिससे अमेरिका और इजरायल की चिंता बढ़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद एक नया बिल लाने की तैयारी कर रही है। इस प्रस्तावित कानून के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी सैन्य अधिकारी एडमिरल ब्रैड कूपर को मारने वाले व्यक्ति या संगठन को भारी इनाम दिया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनाम की राशि लगभग 5 करोड़ यूरो यानी करीब 500 करोड़ रुपये ( 500 Crore Bounty) हो सकती है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने बताया कि यह बिल “इस्लामिक रिपब्लिक की सुरक्षा के जवाबी कदम” के तौर पर तैयार किया जा रहा है। संसद से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून लागू हो सकता है।

500 Crore Reward to Netanyahu Death: ईरानी नेताओं की खुली चेतावनी

500 Crore Reward to Netanyahu Death (credit-sm)
500 Crore Reward to Netanyahu Death (credit-sm)

ईरान की सुरक्षा समिति के सदस्य महमूद नबावियन ने भी अमेरिका और इजरायल को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि संसद जल्द ही उस बिल को मंजूरी दे सकती है, जिसमें ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ कार्रवाई करने वालों को इनाम देने का प्रावधान होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान पर दोबारा हमला हुआ तो उसका जवाब पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होगा। उनका दावा है कि ईरान की प्रतिक्रिया अमेरिका और इजरायल दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

Donald Trump Bounty on Netanyahu: ईरान की नीति में बड़ा बदलाव

500 Crore Reward to Netanyahu Death (credit-sm)
500 Crore Reward to Netanyahu Death (credit-sm)

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ईरान की पुरानी नीतियों से काफी अलग है। अब तक ईरान खुलकर किसी दूसरे देश के शीर्ष नेता की हत्या पर इनाम घोषित करने जैसा कदम नहीं उठाता था। लेकिन इस बार संसद में आधिकारिक कानून लाने की चर्चा ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, अगर ऐसा कानून पारित होता है तो इससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका और इजरायल भी इस कदम को गंभीर चुनौती के रूप में देख सकते हैं।

US Iran War: अली खामेनेई की मौत के बाद बढ़ा तनाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए थे। इसके बाद ईरान में भारी गुस्सा देखने को मिला। खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। इसके बाद से ईरान लगातार इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।

अब माना जा रहा है कि ईरान अपने शीर्ष नेता की मौत का बदला लेने की रणनीति पर काम कर रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर पूरी दुनिया की नजरें अब ईरान, अमेरिका और इजरायल पर टिकी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी और सैन्य कार्रवाई जारी रही, तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।