Naagin 7: कौन है वो रहस्यमयी रोती हुई मूर्ति? Aryaman की मां का सीक्रेट आया सामने, Finale से पहले मचा तहलका

Summary :

Naagin 7 Latest Update: टीवी का सुपरनैचुरल शो ‘Naagin 7’ अब अपने सबसे बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। फिनाले एपिसोड से पहले शो में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने फैंस को पूरी तरह हैरान कर दिया है। हाल ही में सामने आए प्रोमो और रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जल्द ही पुराने सीजन की पॉपुलर नागिनें वापसी कर सकती हैं। खबरें हैं कि Tejasswi Prakash, Anita Hassanandani और Divya Agarwal फिनाले में बड़ा कैमियो करने वाली हैं। Naagin 7 Latest Update: Tejasswi Prakash और Anita Hassanandani की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस जैसे-जैसे यह राज गहरा रहा…

Naagin 7 Latest Update: टीवी का सुपरनैचुरल शो ‘Naagin 7’ अब अपने सबसे बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। फिनाले एपिसोड से पहले शो में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने फैंस को पूरी तरह हैरान कर दिया है। हाल ही में सामने आए प्रोमो और रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जल्द ही पुराने सीजन की पॉपुलर नागिनें वापसी कर सकती हैं। खबरें हैं कि Tejasswi Prakash, Anita Hassanandani और Divya Agarwal फिनाले में बड़ा कैमियो करने वाली हैं।

Naagin 7 Latest Update: Tejasswi Prakash और Anita Hassanandani की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

Naagin 7 Latest Update
Naagin 7 Latest Update ( Source: Social Media)

जैसे-जैसे यह राज गहरा रहा है, वैसे-वैसे शो के फिनाले की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। खबरों की मानें तो ‘नागिन 7’ के ग्रैंड फिनाले को अब तक का सबसे बड़ा एपिसोड बनाने की तैयारी चल रही है। इस महा-एपिसोड में केवल अनंता का इंसाफ ही नहीं दिखेगा, बल्कि शो की पुरानी और सबसे पॉपुलर नागिनें भी वापस लौट रही हैं।

जी हाँ, कयास लगाए जा रहे हैं कि फिनाले में तेजस्वी प्रकाश (प्रथा) और अनीता हसनंदानी (विशाखा) के साथ-साथ बिग बॉस फेम दिव्या अग्रवाल की भी धमाकेदार एंट्री होने वाली है। ये पुरानी नागिनें मिलकर अनंता की मदद करेंगी और आर्यमन की माँ के इस ‘मिस्टीरियस श्राप को तोड़ने के साथ-साथ नागमणि के दुश्मनों का सर्वनाश करेंगी।

इसी बीच शो में दिखाई गई एक रहस्यमयी मूर्ति ने पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया है। जैसे ही अनंता उस मूर्ति के सामने पहुंचती है, मूर्ति की आंखों से आंसू बहने लगते हैं। यही सीन अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। फैंस लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वो मूर्ति कौन है और उसका अनंता से क्या कनेक्शन है।

Aryaman Mother Mystery: क्या Aryaman की मां है वो रहस्यमयी मूर्ति?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Sharma (@pihuaditi)

शो के लेटेस्ट ट्रैक में इशारा दिया गया है कि वह साधारण मूर्ति नहीं बल्कि Aryaman की मां से जुड़ा बड़ा राज है। कहानी में अब तक Aryaman और Ananta के रिश्ते के पीछे कई रहस्य सामने आ चुके हैं, लेकिन यह नया ट्विस्ट सबकुछ बदलता दिख रहा है।

कई फैन थ्योरीज के मुताबिक Aryaman की मां को सालों पहले किसी श्राप की वजह से पत्थर बना दिया गया था। अब जब Ananta उसके करीब पहुंची, तो मूर्ति का रोना इस बात का सिग्नल माना जा रहा है कि वह जीवित आत्मा है। यही वजह है कि दर्शक अब यह मान रहे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में Aryaman की फैमिली का सबसे बड़ा सच सामने आने वाला है। दूसरी तरफ शो में Radhika की खतरनाक चालें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह Naagmani हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

Naagin 7 Grand Finale: Finale में होगा सबसे बड़ा महासंग्राम?

Naagin 7 Grand Finale
Naagin 7 Grand Finale ( Source : Social Media) 

‘Naagin 7’ के फिनाले को लेकर मेकर्स काफी बड़ा प्लान बना रहे हैं। खबरें हैं कि पुराने सीजन्स की कई शक्तिशाली नागिनें मिलकर अंतिम लड़ाई में नजर आएंगी। बिग बॉस फेम दिव्या अग्रवाल , Tejasswi Prakash और Anita Hassanandani की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है।

फैंस का मानना है कि फिनाले में Ananta को अपनी असली ताकत का एहसास होगा और उसी के बाद Aryaman की मां का पूरा सच सामने आएगा। कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि मूर्ति के पीछे छिपा रहस्य Naaglok से जुड़ा हो सकता है।

अब कहानी में सबसे बड़ा मोड़ आने वाला है। जैसे ही अनंता उस रोती हुई ‘मिस्टीरियस मूर्ति के और करीब जाएगी, उसके चारों ओर एक अजीब सी ऊर्जा फैलने लगेगी। कहा जा रहा है कि वह मूर्ति सिर्फ पत्थर नहीं बल्कि Aryaman की मां की बंद की गई आत्मा है, जिसे एक पुराने श्राप ने जकड़ रखा है। जैसे ही अनंता उसका सच जानने की कोशिश करेगी, मंदिर में एक तेज़ रोशनी और भयानक आवाज़ गूंजेगी, जिससे पूरा माहौल बदल जाएगा।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या Ananta उस मूर्ति का राज खोल पाएगी या फिर यह रहस्य फिनाले तक सस्पेंस बनाकर रखा जाएगा। लेकिन इतना तय है कि ‘Naagin 7’ का आखिरी एपिसोड दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और हाई वोल्टेज ड्रामे से भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है।

Read More: India’s Got Latent 2 में दिखीं आलिया-शरवरी, Samay Raina संग Viral Photo ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।