दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 902 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार के पार पहुंच गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ जागेश्वर गौतम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद नेपाल में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 306 हो गई। गौतम ने कहा कि देश में एक दिन में संक्रमण के 902 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 48,138 पर पहुंच गई।
उन्होंने कहा कि अब तक नेपाल में कोविड-19 के 32,964 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी 14,868 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में कोविड-19 के मरीजों की ठीक होने की दर 68 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



