अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में देर रात तालिबान आतंकियों ने एक पुलिस शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता आदिल शाह आदिल ने समचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ‘शोलगारा जिले के शैखाह गांव में अफगान स्थानीय पुलिस (एएलपी) आधार शिविर पर तालिबान आतंकियों ने हथियारों और रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड से हमला किया।
इसके बाद हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।’ अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान कई आतंकी भी मारे गए और घायल हुए लेकिन उनकी सटीक संख्या स्पष्ट नहीं की जा सकती क्योंकि आतंकी मुठभेड़ के बाद मृत और घायल आतंकियों को अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



