America : बर्फीले तूफान की वजह से US में करीब 18 लोगों की मौत, तापमान पहुंचा -48 डिग्री सेल्सियस

Summary :

बर्फबारी दुनियाभर में अपने सितम अपर है। बर्फबारी से कई देश पूरी तरह ढक गए है। खासकर बात करे तो अमेरिका में इस बर्फबारी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।

बर्फबारी दुनियाभर में अपने सितम अपर है। बर्फबारी से कई देश पूरी तरह ढक गए है। खासकर बात करे तो अमेरिका में इस बर्फबारी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां पर 18 लोगों की मौत बर्फबारी के चलते हुई। दरअसल इस समय अमेरिका मौसम की मार झेल रहा है। अमेरिका में हालात बेकाबू हैं। लोग घरों में कैद हैं। बर्फीले बम चक्रवात ने लोगों की जिंदगी मुश्किल में डाल दी है। 
इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीमें भी काम नहीं कर पा रही 
हालात इतने बुरे है कि इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीमें भी काम नहीं कर पा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक कार क्रैश, पेड़ गिरने और दूसरी वजहों से 18 लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग बीमार हैं। लगभग 18 लाख लोग घरों में फंसे हुए हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स बंद हैं और हजारों लोग एयरपोर्ट्स पर भी फंसे हैं। क्रिसमस के मोके पर खबर आ रही है कि अमेरिका में सबकुछ हो गए है। 
जन जीवन इस तरह से रुका हुआ है कि आपात स्थिति में लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो गया था और बर्फीले तूफान की वजह से इमरजेंसी मेडिकल टीमें इन तक नहीं पहुंच पाईं। जानकारी के अनुसार बहुत सी जगहों पर तापमान -48 डिग्री तक हो गया था जिसकी वजह से लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है। 

Desk Team