अमेरिका के कैलिफोर्निया में इमोशनल ट्रॉमा से जूझ रहे पूर्व सैनिकों के आवास पर शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर तीन लोगों को बंधक बना लिया। शराब, तंबाकू, बंदूकों और विस्फोटकों के ब्यूरो (एटीएफ) ने ट्वीट कर कहा कि वह योंन्टविले में पूर्व सैनिकों के लिए बने आवास में सक्रिय हमलावर द्वारा तीन लोगों को बंधक बनाए जाने की स्थिति से मुस्तैदी से निपट रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संदिग्ध 36 वर्षीय शख्स बताया जा रहा है, जो इमोशनल ट्रॉमा से जूझ रहे सैनिकों के लिए बने ‘द पाथवे होम’ का सदस्य बताया जा रहा है।
शुरुआती रिपोटरें के अनुसार, नापा काउंटी में स्थित वेटेरन्स होम ऑफ कैलिफोर्निया के मुख्य डाइनिंग एरिया के बाहर 30 राउंड गोलियां चलने की खबर है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक, पुलिसकर्मियों पर भी कई राउंड गोलियां चलाई गईं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



